• बेवर्ली हिल्स शहर में आपका स्वागत है

    बेवर्ली हिल्स को दुनिया भर में एक ऐसे शानदार ठिकाने के रूप में जाना जाता है, जहाँ बेहतरीन होटल, शॉपिंग, डाइनिंग, स्पा और मनोरंजन की सुविधाएँ मौजूद हैं. कोई भी जगह अपने मेहमानों का बेवर्ली हिल्स जितना खयाल नहीं रखती. हम आपको खुद देखने और यह जानने के लिए आमंत्रित करते हैं कि ग्रेटर लॉस एंजेलिस क्षेत्र का यह स्वतंत्र शहर उन लोगों के लिए आदर्श स्थान क्यों बना हुआ है, जो ज़िंदगी की बेहतरीन सौगातों को सराहते हैं और उनका आनंद लेते हैं.

बेवर्ली हिल्स में लग्ज़री और बुटीक होटलों की कोई कमी नहीं है, जिनमें Forbes Five-Star, AAA Five-Diamond और Three MICHELIN Key से सम्मानित प्रॉपर्टीज़ भी शामिल हैं. हमारे प्रतिष्ठित होटल फ़िल्म उद्योग के दिग्गजों, शाही परिवारों, बड़े-बड़े व्यवसायियों और सूझ-बूझ से काम लेने वाले यात्रियों को समान रूप से आकर्षित करते हैं और विश्व स्तरीय सुविधाओं तथा कीमतों के विस्तृत विकल्पों के साथ बेजोड़ सेवा प्रदान करते हैं.

कम होटल देखें

शॉपिंग

बेवर्ली हिल्स दुनिया के सबसे स्टाइलिश शॉपिंग डेस्टिनेशंस में से एक के रूप में मशहूर है, जिसका सबसे चमकता सितारा रोडियो ड्राइव है. जाने-माने डिज़ाइनर बुटीक और अल्ट्रा-लक्ज़री ब्रैंड्स से लेकर खास स्पेशलिटी शॉप्स तक—सब कुछ उस इलाके में स्थित है जिसे 'गोल्डन ट्राएंगल' कहा जाता है. यह बेवर्ली हिल्स का छोटा और आसानी से पैदल घूमा जा सकने वाला मुख्य कारोबारी इलाका है.

लग्ज़री शॉपिंग और बेहतरीन कारीगरी का शानदार अनुभव लें – House of Bijan, Louis Vuitton, Chanel, Hermès, Prada, Dior, Gucci, Saint Laurent और Bottega Veneta जैसे ब्रैंड्स ऐसे कुछ स्टोर्स के नमूने हैं, जो रोडियो ड्राइव पर मौजूद हैं.

आस-पास की सड़कों, जैसे बेवर्ली ड्राइव, कैन्यन ड्राइव, ब्राइटन वे, डेटन वे और कैम्डेन ड्राइव पर भी आकर्षक और स्टाइलिश बुटीक, स्थानीय स्तर पर लोकप्रिय और देश के कई प्रमुख रीटेलर्स के स्टोर मौजूद हैं.

डिपार्टमेंटल स्टोर्स, Saks Fifth Avenue और Neiman Marcus विलशायर बूलवर्ड पर स्थित हैं.

दिशा-निर्देश

बेवर्ली हिल्स और उसके आस-पास के इलाकों तक पहुँच इतनी आसान कभी नहीं थी. हमारा शहर बीचों-बीच स्थित है और सभी प्रमुख हवाई अड्डों, यूनियन स्टेशन (डाउनटाउन लॉस एंजेलिस का प्रमुख रेलवे स्टेशन) तथा लॉस एंजेलिस मेट्रो D लाइन तक सुविधाजनक कनेक्टिविटी देता है. इस मेट्रो लाइन पर दो सबवे स्टेशन हैं: विलशायर/ला सिएनेगा और बेवर्ली ड्राइव.

लॉस एंजेलिस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से टैक्सी का किराया $45-$55 और ग्रैच्युटी है और एयरपोर्ट पैसेंजर वैन्स के लिए प्रति व्यक्ति किराया $20-$30 और ग्रैच्युटी है. कीमतों में बदलाव हो सकता है. ज़्यादा माँग वाले समय में किराया बढ़ सकता है, इसलिए यात्रा शुरू करने से पहले किराया कन्फ़र्म कर लें.

लिमूज़ीन और कार रेंटल सेवाएँ भी आसानी से उपलब्ध हैं. यात्रा करने से पहले, परिवहन से जुड़ी सहायता के लिए अपने होटल से संपर्क करें या बेवर्ली हिल्स पहुँचने के बाद, हमारा विज़िटर सेंटर कंसीयर्ज परिवहन की व्यवस्था करने में आपकी मदद कर सकता है, साथ ही बेवर्ली हिल्स और ग्रेटर लॉस एंजेलिस की आपकी यात्रा का ज़्यादा-से-ज़्यादा फ़ायदा उठाने का मौका देने वाले यात्रा कार्यक्रम तैयार करने में भी आपकी मदद कर सकता है.

बेवर्ली हिल्स शहर का परिचय

28 जनवरी, 1914 को गठित कैलिफ़ोर्निया का बेवर्ली हिल्स शहर, दुनिया के सबसे प्रसिद्ध समुदायों में से एक है. दक्षिणी कैलिफ़ोर्निया के बीचों-बीच 5.7 वर्ग मील के क्षेत्र में बसा यह शहर, 35,000 लोगों का घर है और हर साल दुनिया भर से आने वाले लाखों पर्यटकों की मेज़बानी करता है.

हरे-भरे नज़ारों, खुशगवार मौसम, डाइनिंग, मनोरंजन, शॉपिंग और सांस्कृतिक अनुभवों के उम्दा ठिकानों के साथ, यह शहर दुनिया भर में रहने, काम करने और खेलों का मज़ा लेने की एक शानदार जगह के रूप में मशहूर है.

लॉस एंजेलिस और वेस्ट हॉलीवुड शहरों से घिरा हुआ बेवर्ली हिल्स में सभी नागरिक सेवाएँ उपलब्ध हैं, जैसे बेहतरीन पुलिस और फ़ायर डिपार्टमेंट सेवा, पुरस्कार-विजेता स्कूल, मज़बूत इंफ़्रास्ट्रक्चर और मनोरंजन के ढेर सारे अवसर.

शहर की पॉलिसी पाँच सदस्यों वाला नगर परिषद तय करता है, जिनमें से हर सदस्य का कार्यकाल चार साल का होता है. हर साल काउंसिल के सदस्यों में से ही मेयर चुना जाता है और शहर के सरकारी कामकाज के रोज़मर्रा के संचालन की ज़िम्मेदारी सिटी मैनेजर की होती है.

बेवर्ली हिल्स विज़िटर सेंटर

बेवर्ली हिल्स विज़िटर सेंटर 9400 साउथ सैंटा मोनिका बूलवर्ड में स्थित है और यहाँ पर्यटकों की ज़रूरत के हिसाब से सेवाएँ उपलब्ध हैं. हम आपकी यात्रा की योजना बनाने, बेवर्ली हिल्स ब्रैंड के सामान खरीदने में आपकी मदद करने और आपको हमारी मुफ़्त कंसीयर्ज सेवाओं का लाभ उठाने का मौका देने के लिए विज़िटर सेंटर में आपका स्वागत करने के लिए बिलकुल तैयार हैं.